पंजाब के DGP दिनकर गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को मिली मंजूरी

Edited By swetha,Updated: 17 Jan, 2020 01:00 PM

cat allows application challenging dinkar gupta s appointment as punjab dgp

सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और मोहम्मद मुस्तफा द्वारा पंजाब के डी.जी.पी दिनकर गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाले याचिका को मंजूरी दे दी है।

चंडीगढ़: सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और मोहम्मद मुस्तफा द्वारा पंजाब के डी.जी.पी दिनकर गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाले याचिका को मंजूरी दे दी है। फिलहाल डी.जी.पी. की नियुक्ति रद्द करने संबंधी फैसला अरक्षित रख लिया गया है। 

पंजाब की एंटी ड्रग स्पेशल टास्क फोर्स के डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा और पी.एस.पी.सी.एल. के डी.जी.पी. (1986 बैच के अधिकारी) सिद्धार्थ चटोपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक पद के लिए नियुक्त किए गए दिनकर गुप्ता को कैट में चुनौती दी थी। याचिका में अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा था कि वह नियुक्त किए गए डी.जी.पी. से वरिष्ठ हैं। उनसे पहले उनको डी.जी.पी. बनने का अधिकार है। 

डी.जी.पी. पद के मुख्य दावेदार मुस्तफा ने कहा था कि मापदंड पूरे करने के बावजूद उन्हें पद के लिए नजरअंदाज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 1987 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी गुप्ता को  सुरेश अरोड़ा के कार्यकाल खत्म होने पर पंजाब का डी.जी.पी. बनाया गया था। अपने पिछले कार्यकाल में, गुप्ता को पुलिस महानिदेशक, इंटेलिजेंस, पंजाब के पद पर नियुक्त किया गया था।

इसमें पंजाब स्टेट इंटेलिजेंस विंग, राज्य आतंकवाद-रोधी दस्ते और संगठित अपराध नियंत्रण इकाई की प्रत्यक्ष निगरानी शामिल थी। उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के दौर के दौरान 7 साल से अधिक समय तक लुधियाना, जालंधर और होशियारपुर जिलों में एस.एस.पी. के तौर पर कार्य किया था। उन्होंने 2004 तक डी.आई.जी  जालंधर रेंज , लुधियाना रेंज ,  काउंटर-इंटेलिजेंस आदि पदों पर भी काम किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!