विवाहिता को दहेज के लिए करते थे परेशान, पुलिस ने किया केस दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Nov, 2022 05:16 PM

case register against husband

जानकारी देते आरती शर्मा ने पुलिस कमिश्नर के पास 6 अप्रैल 2022 को अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

लुधियाना(वर्मा) : पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने पति पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आनंद विहार चंद्रनगर की रहने वाली आरती शर्मा को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। इस पर थाना वुमन सैल की पुलिस के जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने आरती के पति जयंतजीत पराशर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। 

जानकारी देते आरती शर्मा ने पुलिस कमिश्नर के पास 6 अप्रैल 2022 को अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उसने मारपीट करके घर से बाहर निकालने की भी शिकायत दर्ज करवाई थी। इसकी जांच करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने थाना वुमन सैल के पुलिस अफसरों के पास भेज दिया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मुरादपुर तरनतारन के रहने वाले जयंतजीत पराशर के साथ 13 अक्टूबर 2019 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। इसके बावजूद उसके ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। एक दिन उन्होंने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पुलिस में उसने शिकायत दर्ज करवाई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!