निहंग सिंहों का घर में घुस हत्या करने का मामला, 2 गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2024 02:28 PM

case of nihang singhs breaking into a house and killing 2 arrested

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने तरनतारन मामले में 2 निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने तरनतारन मामले में 2 निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने करतारपुर के नजदीक इन निहंग सिंहों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त निहंग सिंहों को पीछा कर रही थी कि इन्होंने पुलिस को देखकर अपनी इनोवा कार भगा ली और फरार हो गए। आखिर पुलिस ने पीछा कर इन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए निहंग सिंहों की पहचान परमिंदर सिंह और राजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से अभी और गिरफ्तारियां बाकी हैं।

गौरतलब है कि तरनतारन के पट्टी में 6 निहंगों सिंहों ने पट्टी के वार्ड नंबर 6 के एक घर में घुस कर व्यक्ति शम्मी की बेरहमी से हत्या कर दी थी जिसकी एक वीडियो भी सामने आई थी जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे थे और इसी दौरान उन्होंने शम्मी का की हत्या कर दी थी और बेटे का भी गुट काट दिया था। इस घटना के बाद परिवार वालों ने धरना लगाया था और अल्टीमेटम दिया था कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!