जेल के सुपरिंटैंडैंट, डिप्टी जेल सुपरिंटैंडैंट व वार्डन पर मामला दर्ज, जानें वजह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Jan, 2021 09:43 AM

case filed against jail superintendent

जिला जेल संगरूर के सुपरिंटैंडैंट बलविंद्र सिंह, डिप्टी जेल सुपरिंटैंडैंट अमर सिंह और वार्डन गुरप्रताप सिंह पर मामला दर्ज.....

संगरूर(बेदी): जिला जेल संगरूर के सुपरिंटैंडैंट बलविंद्र सिंह, डिप्टी जेल सुपरिंटैंडैंट अमर सिंह और वार्डन गुरप्रताप सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन तीनों जेल प्रबंधकों पर कैदियों व हवालातियों को जेल में मोबाइल मुहैया करवाने और पैसे लेकर जेल से बाहर के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, कोविड-19 दौरान कैदियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया न करवाने के दोष भी इन पर लगे हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी .है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!