दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, सास और पति खिलाफ केस दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Feb, 2021 05:10 PM

case filed against another married mother in law and husband for dowry

लांबड़ा के गांव मलकों तराड़ में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

जालंधर (वरिंदर): लांबड़ा के गांव मलकों तराड़ में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी को अभी 3 साल ही हुए थे।  मृतका ने सल्फास खाकर मौत को गले लगा लिया। थाना लांबड़ा की पुलिस ने मृतका राजदीप कौर (27) के बयानों पर मृतका के पति जोगिंदर सिंह और सास राणो पर केस दर्ज कर लिया है।

थाना लांबड़ा के प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि उनको दिए बयानों में बलविंदर सिंह निवासी मस्तीवाल, होशियारपुर ने अपने बयान में बताया कि उसकी बेटी का विवाह 3 साल पहले जोगिंदर सिंह से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी बेटी को परेशान किया जाता था। कई बार वह अपने पति और सास से परेशान होकर मायके भी आ गई लेकिन राजीनामा होने के बाद उसे वापस ससुराल वाले ले जाते थे और फिर कुछ दिनों बाद दोबारा से उसे दहेज की मांग करके मानसिक तौर पर भी परेशान किया जाता था।

बलविंदर सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी राजदीप कौर ने अपने पति और सास से परेशान होकर सल्फास निगल ली जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। बता दें कि राजदीप कौर का एक बेटा 2 साल का है जबकि दूसरा बेटा मात्र अढाई महीने का है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!