हथियारों की नोक पर कार लूटी, जुड़े हो सकते हैं सिद्धू मूसेवाला की घटना से तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 May, 2022 10:12 PM

car theft at the tip of arms may be linked to sidhu moosewala incident

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद एक आल्टो कार की चोरी होने की सूचना मिली है, जिसमें बताया जा रहा है कि कुछ युवक हथियारों की नोक पर कार छीन कर उसमें फरार हुए हैं, जिसका नं. आल्टो एच.आर. 59-7648 है।

जालंधर : सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद एक आल्टो कार की चोरी होने की सूचना मिली है, जिसमें बताया जा रहा है कि कुछ युवक हथियारों की नोक पर कार छीन कर उसमें फरार हुए हैं, जिसका नं. आल्टो एच.आर. 59-7648 है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त घटना के तार आज सिद्धू मूसेवाला के हुए कत्ल मामले से जुड़े हो सकते हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से घटना के बाद काफी चौकसी बढ़ा दी गई है। 

बता दें कि आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का दिन-दिहाड़े गोलियां मार कर हत्या कर दी गई जिसके बाद पंजाब वासियों व उनके फैन्स में काफी खौफ व दहशत की लहर दौड़ गई। हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर करीब 20 गोलियां दागीं, जिस कारण सिद्धू मूसेवाला की व उनके एक साथी की अस्पताल में मौत हो गई। 

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पर यह हमला गांव जवाहरके नज़दीक हुआ, गोलियां लगने कारण सिद्धू मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत मानसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!