एक करोड़ 75 लाख की हैरोइन सहित कार सवार तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 09 Aug, 2019 09:34 PM

car rider with heroin worth 1 5 million arrested

स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नशा तस्कर को 1 करोड 75 लाख की हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नशा तस्कर को 1 करोड 75 लाख की हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। 

जानें पूरा मामला
जिस संबंधी आज एस.टी.एफ के इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि पुलिस को मुखबरर ने सूचना दी कि एक नशा तस्कर आज गिल रोड पर हैरोइन की खेप लेक अपने ग्राहकों को सप्लाई करने आ रहा है जिस पर पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए गिल रोड़ पर बिजली दफ्तर के पास एक कार सवार को चैकिंग के लिए रोककर जब उसकी कार की तलाशी ली तो 350 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 75 लाख रूपए कीमक अंकी जा रह है। पुलिस ने तुरंत कार चालक को गिरफ्तार करे उसकी पहचान हरप्रीत सिंह हैपी 32 वासी जुजार नगर डाबा के रूप में की गई। जिसके खिलाफ एस.टी.एफ मोहाली पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली से नाईजीरिया से लेकर आया खेप
इंचार्ज हरबंस सिंह के अनुसार पकडे गए आरोपी हरप्रीत ने बताया कि वह छह महीने से हैरोइन बेचने का काम कर रहा है। जब कि वह यह नशे की खेप दिल्ली से एक नाईजीरिया से सस्ते रेट में खरीद कर लाया है। जिसे लुधियाना में ग्राहकों को बेचना था।

हत्या के मामले में 8 साल तेहाड जेल में रहा बंद
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि उक्त नशा तस्कर पर एक हत्या का मामला भी दर्ज है। जिसमें आरोपी दिल्ली की तिहाड जेल व रोहणी जेल में 8 साल की सजा काट कर महीना पहले ही बाहर आया है। बाहर आते ही हैरोइन बेचने का काम शुरू कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!