बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते आग का गोला बनी कार

Edited By Kamini,Updated: 06 May, 2026 04:30 PM

car catches fire on bathinda chandigarh highway

बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार के बोनट से उठे धुएं ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और वाहन का अगला हिस्सा धू-धू कर जल उठा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, कार नंबर HR 29 BY 5723 बठिंडा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक को अचानक बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। चालक ने बताया कि उसने किसी तरह कार से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी कार के नजदीक नहीं जा सका।

घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद कई लोग दूर खड़े होकर घटना के वीडियो बनाते नजर आए। देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!