परांठे वाली बुजुर्ग महिला को अब कैप्टन ने दिया 1 लाख का चैक, वायरल हुआ था वीडियो

Edited By Vatika,Updated: 11 Nov, 2020 03:39 PM

captain gives 1 lakh check to old lady

पंजाब सरकार ने  फगवाड़ा गेट में गत करीब 30 सालों से देर शाम से रात भर परांठे बेचने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश कुमारी को 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की।

जालंधर (चोपड़ा): पंजाब सरकार ने  फगवाड़ा गेट में गत करीब 30 सालों से देर शाम से रात भर परांठे बेचने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश कुमारी को 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की। सहायक कमिशनर हरदीप सिंह ने कमलेश कुमारी के घर जाकर उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से भेजी वित्तीय सहायता का चैक सौंपा।

PunjabKesari

डिप्टी कमिशनर घनशाम थोरी ने इस संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले इस वित्तीय सहायता का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए ज़िला प्रशासन ने कमलेश कुमारी को यह चैक सौंप दिया है। बता दें कि महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इससे पहले भी बुजुर्ग महिला को सी.एस. आर. फंड में से 50 हजर रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई थी। कमलेश कुमारी ने उसकी दिक्कतों को समझने और मुश्किल समय में सहायता मुहैया करवाने पर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!