कनाडा गए पंजाबी नौजवान की दर्दनाक हादसे में मौत

Edited By Vatika,Updated: 01 Jan, 2021 05:59 PM

canada accident student

कनाडा के राज्य ओंटारियो में गत दिवस हाईवे 17 पर निप्पीगन और थंडर वे के बीच एक कार -ट्रेलर के बीच भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी नौजवान मनदीप सिंह सोही (25) की मौत जबकि उसके साथ दूसरा नौजवान घायल हो गया।

न्यूयार्कः कनाडा के राज्य ओंटारियो में गत दिवस हाईवे 17 पर निप्पीगन और थंडर वे के बीच एक कार -ट्रेलर के बीच भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी नौजवान मनदीप सिंह सोही (25) की मौत जबकि उसके साथ दूसरा नौजवान घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार मृतक मनदीप सोही 2 साल पहले स्टूडैंट वीजा पर कनाडा आया था। मनदीप ने टोरांटो से पिछले हफ़्ते ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। वह और उसका दोस्त टोरांटो से गत 30 दिसंबर, 2020 को टोरांटो से एडमिंटन जा रहे थे और उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक ट्रेलर के साथ टकरा गई। हादसे का कारण भारी बर्फबारी बताई जा रही है। हादसे में मनदीप सोही की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव पंजाब भेजने के लिए पंजाबी भाईचारे की तरफ से मदद की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!