सरहिंद नेशनल हाईवे पर घटा दर्दनाक हादसा, 2 दुकानदारों की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 16 Jun, 2026 11:11 AM

sirhind national highway accident

सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव डालो माजरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

पटियाला (विपन): सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव डालो माजरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जसपाल सिंह और महेश कुमार के तौर पर हुई है, जो राजपुरा जिला पटियाला के रहने वाले थे। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी नबीपुर के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों मृतक गांव बीबीपुर और गांव साधुगढ़ में किराने की दुकानें चलाते थे। रोज की तरह वे रात को अपनी दुकानें बंद करके मोटरसाइकिल पर अपने घर राजपुरा जा रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे पर गांव डालो माजरा के पास पहुंचे तो हरियाणा नंबर की एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!