घर में नौकरानी रखने वाले हो जाएं संवाधान! पल भर में कर गई कंगाल, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2026 09:08 AM

ludhiana news fraud

महानगर में घरेलू नौकरों द्वारा अपने ही मालिकों के घरों में सेंध लगाने और वफादारी का कत्ल करने के

लुधियाना(राज): महानगर में घरेलू नौकरों द्वारा अपने ही मालिकों के घरों में सेंध लगाने और वफादारी का कत्ल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा सनसनीखेज मामला एक घर से सामने आया है, जहां घर में साफ-सफाई और बर्तनों का काम करने वाली एक कलयुगी नौकरानी ने अपनी ही मालकिन के भरोसे को तार-तार कर दिया। 

शातिर नौकरानी ने मौका पाकर घर की अलमारी में रखे पर्स को खंगाला और उसमें से लाखों रुपये के सोने के कीमती आभूषण चोरी करके रफूचक्कर हो गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी महिला प्रिया के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुलविंदर कौर ने बताया कि उनके घर में घरेलू कामकाज (साफ-सफाई और अन्य काम) के लिए प्रिया नाम की एक महिला आती थी। परिवार ने उस पर पूरा भरोसा किया हुआ था, लेकिन प्रिया की नजरें घर के कीमती सामान पर टिकी हुई थीं। बीती 9 जून को जब परिवार के सदस्य घर के अन्य कामों में व्यस्त थे या किसी काम से थोड़ा इधर-उधर हुए, तो नौकरानी प्रिया ने इसी लापरवाही का फायदा उठाया।

पीड़िता ने बताया कि चोर नौकरानी ने बेडरूम में रखी अलमारी को बड़ी चालाकी से खोला और उसके भीतर पड़े एक पर्स को निशाना बनाया। शातिर प्रिया ने उस पर्स में रखे सोने के 02 कीमती चैन और कानों में पहनने वाले सोने के 03 जोड़ी टॉप्स (वालियां) चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला बिना किसी को भनक लगे बड़ी ही खामोशी से घर से निकल गई। बाद में जब मालकिन ने किसी काम के लिए अलमारी खोलकर अपना पर्स चेक किया, तो जेवरात गायब देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी नौकरानी प्रिया के खिलाफ चोरी और अमानत में खयानत करने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!