सी.ए.आई. ने 1.50 लाख गांठ बढ़ाकर 360 लाख गांठ उत्पादन का अनुमान जताया

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Feb, 2021 10:24 AM

cai forecasts production of 360 million bales

काटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.ए.आई.) ने देश में चालू कपास सीजन साल 2020-21 के लिए अपने ताजा पूर्वानुमान..........

जैतो(रघुनंदन पराशर): काटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.ए.आई.) ने देश में चालू कपास सीजन साल 2020-21 के लिए अपने ताजा पूर्वानुमान 358.50 लाख गांठ कपास उत्पादन में 1.50 लाख गांठ बढ़ाकर अब 360 लाख गांठ कपास उत्पादन होने का अनुमान जताया है।

आज सी.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा ने बताया कि सी.ए.आई. ने चालू सीजन के दौरान देश की खपत के अनुमान को उसी स्तर पर बनाए रखा है, जैसा कि पिछले महीने यानी 330 लाख गांठ का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों के कारण पिछले सीजन की खपत 250 लाख गांठ रह गई थी। अब 2020-21 सीजन के दौरान खपत 330 लाख गांठ स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

अध्यक्ष अतुल भाई ने बताया कि सी.ए.आई. ने अपनी 28 सदसयीय राष्ट्रीय स्तरीय आंकड़ा समिति की बैठक में यह अनुमान लगाया गया है। पिछले वर्ष 360 लाख गांठ थी। उन्होंने बताया कि भारत में 31 जनवरी तक 255.25 लाख गांठ की आमद मंडियों में पहुंचीं हैं जिसमें पंजाब 9.10 लाख गांठ, हरियाणा 17.90 लाख गांठ, अपर राजस्थान 15.90 लाख गांठ व लोअर राजस्थान की 11.90 लाख गांठ भी शामिल हैं। देश में सबसे अधिक आमद महाराष्ट्र में 57 लाख गांठ पहुंचीं हैं। सी.ए.आई. ने  इस सीजन आयात 14 लाख गांठ होने की संभावना है। 

वहीं, इस सीजन निर्यात अनुमान 6 लाख गांठ घटाकर 54 लाख गांठ कर दिया गया है जो पिछले अनुमान में 60 लाख गांठ निर्यात होने की बात की गई थी। भारत से पिछले वर्ष विभिन्न देशों को लगभग 50 लाख गांठ निर्यात रहा था। सी.ए.आई. राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा ने बताया कि 30 सितंबर 2021 को इस सीजन के अंत में कैरी फॉरवर्ड स्टाक 115 लाख गांठ कपास रहने का अनुमान है। इस बीच एक आधिकारिक बयान में बताया कि 7 फरवरी तक सी.सी.आई. ने 90,90641 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है जिस पर 26,51975 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!