Punjab भर में बंद रहेंगे Bus Stand! यात्रियों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत

Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2025 04:25 PM

bus stands will remain closed across punjab

बस में सफर करने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। पंजाब भर में बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान हो गया है।

पंजाब डेस्क : बस में सफर करने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। पंजाब भर में बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों ने खुद को पक्का करने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। रोडवेज पनबस और पीआरटीसी की विभिन्न यूनियन ने कहा है कि, 3 अप्रैल को राज्य भर के बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। 

यूनियन ने ये भी ऐलान किया है कि 6, 7 व 8 अप्रैल को कच्चे मुलाजिमों द्वारा पूर्ण तौर पर हड़ताल की जाएगी। रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों का कहना है कि पंजाब सरकार ने बजट पेश किया लेकिन उनको लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि उन्हें पक्का किया जाए। इस संबंधी जानकारी देते हुए कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान ने कहा कि पिछली सरकारों से भी कई बार बातें की लेकिन कुछ नहीं और इस सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी है, जिसके चलते ये ऐलान किया गया है। इसके साथ ही यूनियन ने पंजाब सरकार से 10 हजार नई बसें खरीदने की मांग की गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!