Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2026 03:18 PM

शहर के नरिंदर सिनेमा के पास एजीआई बिल्डिंग के नजदीक खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
जालंधर(सोनू): शहर के नरिंदर सिनेमा के पास AGI बिल्डिंग के नजदीक खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई।
सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इससे पहले आसपास मौजूद बिल्डिंग के कर्मचारियों ने पाइप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए। तब तक आग काफी फैल चुकी थी, लेकिन टीम ने मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू
इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और पास लगा बिजली का मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।