पंजाब में 2 Couples के खिलाफ सख्त Action, पहले भेजा Notice और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2025 05:09 PM

bulldozers ran on the house

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उक्त दोनों महिलाओं व उनके पतियों के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

बठिंडा (विजय) : पंजाब सरकार की द्वारा चलाई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत आज (सोमवार) को बड़ी कार्रवाई की गई है। मुहिम के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के घर  बुलडोजर चला दिया है। मामला बटिंडा के धोबीआणा बस्ती सामने आया है, 2 नशा बेचने वाले लोगों के घरों पर  बुलडोजर चला दिए गए। 

PunjabKesari

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उक्त घर अवैध तौर पर बनाए गए थे व इन लोगों को पहले नोटिस भी दिए गए थे। पता चला है कि प्रशासन की तरफ से ज्योति पत्नी गुरप्रीत सिंह व राजू कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी धोबीआणा के घरों को बुल्डोजर की मदद से गिराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उक्त दोनों महिलाओं व उनके पतियों के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

PunjabKesari

जिला मैजिस्ट्रेट की ओर से उक्त दोनों घरों को गिराने के आदेश जारी किए गए थे। उक्त दोनों घरों के मालिकों ज्योति व राजू कौर ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस बड़े स्तर पर नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि आज तक पुलिस प्रशासन ने किसी भी बड़े नशा तस्कर का घर नहीं गिराया। उन्होंने कहा कि वह लोग पहले जरूर नशे का कारोबार करते थे लेकिन अब उन्होंने ये काम बंद कर दिया था, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें एक मौका भी नहीं दिया। इस अवसर पर पहुंचे एस.डी.एम. बलकरण सिंह ने कहा कि उक्त अवैध घरों के मालिकों को पहले नोटिस भेजे गए थे। अब भी सारी कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!