पंजाब सरकार के दावों की निकली हवा! सरेआम नशा करते युवक की वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 17 Feb, 2026 10:16 AM

punjab drugs video viral

पंजाब सरकार द्वारा नशे पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इन दावों ...

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा नशे पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इन दावों की हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। पहले बठिंडा में युवाओं द्वारा नशा करने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे और अब जालंधर के रेलवे स्टेशन के पास एक युवक द्वारा नशा करने का वीडियो वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक नशे का इंजेक्शन लगा रहा है और इस दौरान उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद है, जो उसकी मदद करता नजर आ रहा है। इसी बीच दोनों की नजर कैमरे पर पड़ जाती है और वे अपना मुंह छिपाने लगते हैं।

बठिंडा में भी युवाओं का वीडियो हुआ वायरल
पिछले दो दिनों में बठिंडा शहर से जुड़ी तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें युवक खुलेआम चिट्टा (हेरोइन) के इंजेक्शन लगाते नजर आ रहे हैं। सोमवार को सामने आई एक और वीडियो ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संतपुरा रोड रेलवे लाइनों के पास वायरल वीडियो में चार-पांच युवक सुनसान जगह पर बेखौफ होकर इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहे हैं।

यह दृश्य बताता है कि नशा तस्कर और नशेड़ी कितने निडर होकर शहर में सक्रिय हैं। युवक वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सोनू महेश्वरी ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर सांझा की, जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। इससे पहले नशे की हालत में चोरी करते पकड़े गए एक युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि संतपुरा रोड रेलवे लाइनों पर सुबह से शाम तक नशा बेचने वाले खुलेआम खड़े रहते हैं। मॉल रोड इलाके से भी नशा बेचने की एक और वीडियो वायरल हो चुकी है, जिससे साफ है कि शहर के कई हिस्से नशे के हॉटस्पॉट बन चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!