2 भाईयों में हुए झगड़े ने लिया खूनी रूप, एक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 08 Jul, 2024 04:21 PM

brother died in fight

आज सुबह कंधवाला रोड पर स्थित मेट्रो कॉलोनी में किसी बात को लेकर 2 भाईयों में झगड़ा हो गया।

अबोहर : आज सुबह कंधवाला रोड पर स्थित मेट्रो कॉलोनी में किसी बात को लेकर 2 भाईयों में झगड़ा हो गया। इसमें एक भाई ने दूसरे भाई पर तेजधार चीज से हमला कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पंकज (35) के पिता ने बताया कि वह सुबह बाजार आया हुआ था। उसके 2 बेटे पंकज और सुरिंदर घर पर थे।  

उन्हें सुचना मिली कि दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी और पंकज का काफी खून बह रहा था। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि जगह को लेकर दोनों भाईयों में झगड़ा हुआ था।  

इस दौरान सुरिंदर ने पंकज की छाती और नाक पर तेजधार चीज से हमला कर दिया। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!