लाल चूड़ा पहनकर रातभर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, फिर सामने आई ये शर्मनाक बात

Edited By Vatika,Updated: 17 Mar, 2023 12:02 PM

bride was waiting for the groom

जिसके बाद लड़का घर से चला गया। फिलहाल लड़के की तलाश जारी हैं।

मलोट: अंतर्जातीय विवाह तय होने के बाद रंग में भंग पड़ गया जब शगुन का चूड़ा पहनकर दुल्हन बनी लड़की अपने परिवार से मलोट के एक पैलेस में बारात का इंतजार कर रही थी पर बारात नहीं पहुंची। उधर लड़के के परिवार का कहना है कि शादी वाले दिन लड़की और लड़के के बीच  तकरार होने के बाद लड़का घर छोड़ कर चला गया, जिस कारण परिवार परेशानी में गुजर रहा है। दोनों परिवारों ने सिटी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है। 

जानकारी के अनुसार मलोट की एस.सी. परिवार की लड़की और आर.एम.पी. डॉक्टर रणधीर कुमार के लड़के सागर सचदेवा की 6 महीन पहले सगाई हुई थी। 14 मार्च रात को पैलेस में शादी थी, जहां बारात नहीं पहुंची।  सिटी थाने दी शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के के परिवार ने उनसे दहेज मांगा था, वह पूरी नहीं कर सके, जिस कारण बारात नहीं पहुंची। 

वहीं लड़के के पिता रणधीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह शादी के लिए पूरी तरह से तैयार है। 12 मार्च को अखंड का भोग और 15 मार्च को एक बड़े पैलेस में रिसेप्शन रखा, लेकिन लड़की के परिवार का कोई भी सदस्य भोग में नहीं आया। उन्होंने हमारा फोन भी नहीं उठाया। शादी के दिन लड़के की लड़की से फोन पर बहस हो गई, जिसके बाद लड़का घर से चला गया। फिलहाल लड़के की तलाश जारी हैं।

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!