शादी करने जा रही दुल्हन ने नहीं पहना Mask, पुलिस ने रोका तो बोली- 'खराब हो जाएगा Makeup'

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2021 12:51 PM

bride not wear mask in coron due to marriage

दुल्हन तैयार होकर अपने भाई के साथ गाड़ी से गुरुद्वारे जा रही थी।

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-8 स्थित गुरुद्वारे में शादी करने जा रही कार सवार दुल्हन का पुलिस ने बिना मास्क होने पर चालान काट दिया। मेकअप खराब होने के डर से दुल्हन ने मास्क नहीं पहना था।  

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पंजाब स्थित खन्ना निवासी युवती की बुधवार को सैक्टर-8 गुरुद्वारे में शादी थी। दुल्हन तैयार होकर अपने भाई के साथ गाड़ी से गुरुद्वारे जा रही थी। जब दुल्हन सैक्टर-8/9 लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो नाका लगाए खड़े ए.एस.आई. जतिंदर सिंह ने दुल्हन को बिना मास्क के गाड़ी में बैठे हुआ देखा। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और चालक से दुल्हन द्वारा मास्क न पहनने का कारण पूछा। चालक भाई ने बताया कि मेकअप के चलते दुल्हन ने मास्क नहीं लगाया। यदि दुल्हन मास्क लगाती तो उसका मेकअप खराब हो जाता। कार चालक चालान न काटने की दुहाई देता रहा लेकिन ए.एस.आई. ने दुल्हन का एक हजार रुपए का चालान काट दिया। इसके बाद ए.एस.आई. ने दुल्हन को मास्क पहनने को कहा और शादी में सोशल डिस्टैंसिंग बनाने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!