पेट्रोल पंप पर Gun Point पर लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 25 Jul, 2026 02:24 PM

petrol pump robbed at gunpoint

पंजाब में वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच गन प्वाइंट पर लूट की वारदात सामने आई है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल): पंजाब में वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच गन प्वाइंट पर लूट की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरे पंप पर पहुंचे और हथियार दिखाकर कैश लूटकर भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही DSP बल्लूआना अमनदीप सिंह और सदर थाने के SHO कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पेट्रोल पंप के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर लुटेरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!