होटल में युवक की संदिग्ध मौ'त, CCTV और युवती के सुराग खंगाल रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 21 Jul, 2026 10:24 AM

suspicious death of a young man in a hotel

फिरोजपुर कैंट के मदान स्वीट्स रेस्टोरेंट होटल के कमरे में से एक करीब 23 वर्ष के युवक का शव पंखे के साथ लटकता भेदभरी हालत में मिला है।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर कैंट के मदान स्वीट्स रेस्टोरेंट होटल के कमरे में से एक करीब 23 वर्ष के युवक का शव पंखे के साथ लटकता भेदभरी हालत में मिला है। इस मामले में थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेज दिया है।

यह जानकारी देते हुए थाना फिरोजपुर कैंट के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान कुलवंत सिंह (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र जगीर सिंह वासी गांव मछीवाड़ा (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि होटल रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा पुलिस को फोन करके यह सूचना दी गई थी कि एक करीब 23 वर्ष का युवक कुलवंत सिंह उनके होटल रेस्टोरेंट में आया था जिसने रात रहने के लिए उनसे एक कमरा किराए पर लिया था । कुछ समय के बाद उसके कमरे में एक लड़की आई थी जो करीब एक घंटा उसके साथ कमरे में रही और फिर वापस चली गई थी। 

होटल वालों के अनुसार बाद दोपहर जब होटल का एक कर्मचारी कमरे में सफाई करने के लिए गया तो उसमें देखा कि उस युवक के गले में फंदा था और शव पंखे के साथ लटक रहा था। एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा इस युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिवल अस्पताल फिरोजपुर में भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस युवक से होटल के कमरे में मिलने के लिए आई लड़की कौन थी और कुलवंत सिंह की किन हालातो में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की कार्यवाही और जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!