जालंधर में बेखौफ चोर! एक के बाद एक 3 जगहों से वाहन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 05:11 PM

brazen thieves in jalandhar vehicles stolen from three locations

जालंधर में वाहन चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। चोरी की इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जालंधर : जालंधर में वाहन चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। चोरी की इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना फोक्ल प्वाइंट इलाके की है, जहां पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को दो युवक लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक उसकी PB-08-CT-9288 नंबर की बाइक पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों युवकों के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी घटना दोआबा चौक के पास की बताई जा रही है। जहां व्यक्ति मंदिर में माथा टेकने पहुंचा था और उसने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने CCTV फुटेज की जांच करवाने की मांग की।

वहीं तीसरी वारदात शहर के व्यस्त फुटबॉल चौक के पास स्थित जीएस होंडा शोरूम के बाहर हुई। यहां खड़ी मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात युवक की नजर पड़ी। आरोपी ने कथित तौर पर कुछ ही समय में बाइक का लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों और बाजारों के आसपास वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने के साथ-साथ CCTV निगरानी को भी मजबूत करना चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!