बंद कोठी में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधां, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2020 11:14 AM

boys and girls found in objectionable condition

मोगा पुलिस की तरफ से लुधियाना जी. टी. रोड पर एक ढाबे के पीछे बनी कोठी में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 4 लड़कियां और एक लड़के

मोगा (आज़ाद): मोगा पुलिस की तरफ से लुधियाना जी. टी. रोड पर एक ढाबे के पीछे बनी कोठी में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 4 लड़कियां और एक लड़के को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते थाना महीणा के मुख्य अफ़सर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि महीणा के नज़दीक जी. टी. रोड पर बने एक ढाबे के पीछे जिस्मफरोशी का धंधा चलता है, जिस पर उन्होंने थाना धर्मकोट के मुख्य अफ़सर इंस्पेक्टर बलराज मोहन के नेतृत्व में छापेमारी करके 4 लड़कियां सहित एक लड़के को काबू किया है।

इस संबंध में होटल संचालक मनोज कुमार निवासी मोगा, जिसने उक्त होटल ठेके पर लिया हुआ है, सहित 6 के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद काबू की गई लड़कियां और लड़के को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि ढाबा संचालक की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!