अश्लील Video बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं का पर्दाफाश

Edited By swetha,Updated: 24 Jun, 2019 02:44 PM

स्थानीय पुलिस ने 2 युवतियों को एक व्यक्ति को लिफ्ट के बहाने शिकार बना निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर और रेप करने व वीडियो को इंटरनैट पर डालने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन युवतियों के 3 पुरुष साथी अभी तक फरार हैं जो एक...

गढ़शंकर(शोरी): स्थानीय पुलिस ने 2 युवतियों को एक व्यक्ति को लिफ्ट के बहाने शिकार बना निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर और रेप करने व वीडियो को इंटरनैट पर डालने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन युवतियों के 3 पुरुष साथी अभी तक फरार हैं जो एक युवती का बाप व पति है व दूसरी युवती का सगा भाई है।

डी.एस.पी. सतीश कुमार ने बताया कि गांव भज्जल के सेवा सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपने मोटरसाइकिल पर बंगा रोड पर एक गांव से गुजर रहा था कि सड़क पर खड़ी एक युवती ने उसे रोक कर अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर लिफ्ट मांगी। बताए घर के आगे जब उसने उसे उतारा तो वह उससे बोली की उसे अंदर तक छोड़ दे।

सेवा सिंह जैसे ही अंदर दाखिल हुआ तो वहां पर पहले से ही मौजूद एक अन्य युवती व 3 व्यक्तियों ने गेट बंद कर पहले उसके साथ मारपीट की व फिर उसके सारे कपड़े उतार करवीडियो बना ली। फिर पांचों ने कहा कि उसने एक युवती से रेप किया है इसलिए या तो वह उन्हें 5 लाख रुपए दे वरना वे लोग पुलिस व मीडिया को बुलाकर वीडियो इंटरनैट पर डाल देंगे। आखिर बात 30 हजार रुपए तक आकर निपट गई व सेवा सिंह ने अपने किसी जानकार से यह राशि फोन पर मंगवाकर उनको दे दी।

इसके पश्चात सेवा सिंह ने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा के निर्देशानुसार ए.एस.आई. देसराज व पुलिस पार्टी ने दोनों युवतियों को घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया व इनके 3 पुरुष साथी अभी तक फरार हैं। पुलिस ने धारा 389/506/323/120बी के अंतर्गत केस दायर कर लिया है। पकड़ी गई युवतियों में एक शादीशुदा व एक कुंवारी है और एक बंगा व दूसरी चंडीगढ़ रोड पर पड़ते गांवों से संबंधित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!