भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बादल से उनके पैतृक गांव में की मुलाकात

Edited By Vaneet,Updated: 20 Feb, 2020 06:19 PM

bjp president nadda met badal in his native village

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से पंजाब के बादल ....

चंडीगढ़: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से पंजाब के बादल गांव स्थित उनके घर में मुलाकात की और राज्य में राजग को मजबूत करने पर विचार किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

बादल के पैतृक गांव के नड्डा के दौरे के कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार चलाने के लिए अल्पसंख्यकों को साथ लिया जाना चाहिए। दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में भाजपा और उसके सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बीच संशोधित नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मतभेद उभर कर सामने आए थे और उसके बाद अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा की थी। इसने बाद उसने विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया। बैठक के बाद नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने बेटे की शादी के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण देने की खातिर अनुभवी नेता से मिलने गए थे। नड्डा ने कहा, बादल परिवार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। भाजपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक प्रकाश सिंह बादल साहब से शिष्टाचार मुलाकात की। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ‘‘बादल साहब से मिलना हमेशा हमें प्रेरणा देता है। नड्डा के साथ भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा भी थे जो पंजाब के पार्टी प्रभारी भी हैं। बादल गांव पहुंचने पर नड्डा का फूलों और पारंपरिक भांगड़ा के साथ भव्य स्वागत किया गया। बादल ने 13 फरवरी को अमृतसर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा की यह पहली पंजाब यात्रा थी। बादल गांव के बाद नड्डा अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, दुग्र्याणा मंदिर और रामतीरथ गए। भाजपा के एक नेता ने कहा कि नड्डा के अमृतसर में राज्य के पार्टी नेतृत्व से मिलने की भी उम्मीद है। 


PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!