भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा के आधुनिक कार्यालय का किया उद्घाटन

Edited By VANSH Sharma,Updated: 21 Jun, 2026 09:59 PM

bjp national president nitin nabin inaugurated the bjp s modern office

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा लुधियाना अर्बन इकाई द्वारा मॉडल टाउन के डी-ब्लॉक में 1,100 गज जगह पर बनाए गए भाजपा के आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन किया।

लुधियाना (गुप्ता): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा लुधियाना अर्बन इकाई द्वारा मॉडल टाउन के डी-ब्लॉक में 1,100 गज जगह पर बनाए गए भाजपा के आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस शानदार चार मंजिला इमारत में पार्टी पदाधिकारियों के लिए बेहतरीन कार्यालय बनाए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्टी बैठकों व कॉन्फ्रेंस के लिए एक अलग हॉल भी शामिल है। कार्यालय में बेडरूम, वाई-फाई सुविधा और पदाधिकारियों के लिए विशाल पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके साथ ही, अधिकारियों के ठहरने के दौरान उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक रसोईघर भी बनाया गया है। कार्यालय के उद्घाटन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह कार्यालय पार्टी की गतिविधियों को और तेज करेगा और एक मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, महासचिव अनिल सरीन, उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी, लुधियाना भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, पूर्व राज्यसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा मीडिया पैनलिस्ट राकेश कपूर, पंजाब भाजपा एमएसएमई सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष राबड़, कार्यकारिणी सदस्य राजेश्वरी गोसाईं शर्मा, लुधियाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल, लुधियाना भाजपा कोषाध्यक्ष बॉबी जिंदल, उपाध्यक्ष नवल जैन, लुधियाना भाजपा सचिव सुमित टंडन, अंकित बत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता विपन सूद काका, पंजाब भाजपा प्रवक्ता कपिल कतियाल, हरजीत सिंह खहल, विकास मल्होत्रा, डॉ. शिव गुप्ता, अमन डंग, भाजपा लुधियाना के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंघल, भाजपा नेता दविंदर भाटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी और एडवोकेट पारस शर्मा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!