मोहाली में Drugs की Home Delivery का भंडाफोड़, गांव वालों ने दबोचे 2 सप्लायर

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2026 04:07 PM

drug home delivery racket busted in mohali

पंजाब का युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। इसी बीच मोहाली में नशे की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब का युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। इसी बीच मोहाली में नशे की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के गांव झंझेड़ी में लोगों ने 2 युवकों को दबोच लिया जोकि नशे की सप्लाई देने आए थे। बताया जा रहा है कि, युवकों को फोन पर नशे का ऑर्डर मिला था। 

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही गांव वालों को इसकी सूचना मिली तो तो उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों युवक मुक्तसर के रहने वाले हैं। इसी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति अमित खान ने बताया कि, दोनों युवक पिछले 2 सालों से नशे की सप्लाई कर रहे थे। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इन्हें पकड़ने की योजना बनाई। जब दोनों नशा युवक गांव में नशा सप्लाई करने अपने गाड़ी में पहुंचे तो गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया और मौके पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए खरड़ सदर थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि, उन्होंने दोनों युवकों को काबू कर लिया है। पुलिस ने गांव वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा ये पता लगाया जा रहा है कि दोनों कहां से नशा लाते थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!