Bird Flu: चंडीगढ़ं में 10 पक्षी मिले मृत, फैली दहशत

Edited By Vatika,Updated: 18 Jan, 2021 02:53 PM

bird flu 10 birds found dead in chandigarh

शहर में मृत पक्षियों का मिलना रविवार को भी जारी रहा। रविवार को भी शहर से 10 मृत पक्षी मिले।

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): शहर में मृत पक्षियों का मिलना रविवार को भी जारी रहा। रविवार को भी शहर से 10 मृत पक्षी मिले। प्रशासन के अनुसार जिन एरिया में अधिक मृत पक्षी मिल रहे हैं, वहां पर उन्होंने सर्विलांस बढ़ाई हुई है। बता दें कि इससे पहले विभाग द्वारा भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है।

रविवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों से पर्यावरण विभाग के हैल्पलाइन नंबर पर मृत पक्षियों के मिलने की सूचना मिली। पर्यावरण विभाग के अनुसार सैक्टर-7 से एक कबूतर, पंजाब यूनिवर्सिटी से कौआ, एस.पी.सी.ए. सैक्टर-38 से तीन कौवे, सैक्टर-40 से कौआ, सैक्टर-38 वैस्ट से कौआ, सैक्टर-63 से कबूतर, मनीमाजरा से कौआ और सैक्टर-32 से चमगादड़ मिले हैं। विभाग के अनुसार अगर इन एरिया में आगे भी एक साथ अधिक संख्या में मृत पक्षी मिलेंगे तो वह इसकी जांच करवाएंगे। विभाग ने जालंधर जांच के लिए 23 पक्षियों के सैंपल भेजे थे, जिसमें से सभी की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!