Video: बेअदबी मामले में मजीठिया ने किया फूलका को challenge

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2019 05:43 PM

बेअदबी मामलों पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और विधायक एडवोकेट  एच.एस. फूलका की तरफ से अकाली दल पर लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने आई है

लुधियाना: बेअदबी मामलों पर आम आदमी पार्टी के पूर्व  विधायक एडवोकेट  एच.एस. फूलका की तरफ से अकाली दल पर लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने आई है। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एडवोकेट फूलका को चैलेंज करते हुए कहा कि यदि वह बेअदबी मामलों में पूर्व सरकार की कोई भूमिका साबित कर देंगे तो वह अकाली दल से इस्तीफ़ा देकर उनके साथ संघर्ष में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बेअदबी मामलों पर एच. एस. फूलका की तरफ से पंजाब के विधायकों को साथ देने की अपील की और उनके इस्तीफे को केवल राजनीतिक नाटक बताया है। 

PunjabKesari

केजरीवाल पहले ही मांग चुके है माफीः मजीठिया
संजय सिंह द्वारा किए मानहानि के मामले में लुधियाना अदालत पहुंचे मजीठिया ने कहा कि वह ख़ुद ही अदालत में पेश नहीं होते, साथ ही उन्होंने कहा कि उनका गुरु (केजरीवाल) तो पहले ही माफी मांग चुके हैं। 

PunjabKesari

मजीठिया ने कसा सिद्धू पर तंज
उधर नवजोत सिद्धू के बारे मीडिया की तरफ से पूछे गए सवालों पर टिप्पणी करते हुए मजीठिया ने कहा कि अब सिद्धू नजर भी नहीं आते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का वफद रविदास मंदिर तोड़ फोड़ को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को मिला था और अकाली दल रविदास भाईचारे के साथ है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!