पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इस गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Sep, 2021 07:54 PM

big success for punjab police

छोटे अपराधों को बड़े अपराध बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करने के एक दिन बाद जिला संगरूर पुलिस ने 17 अपराधिक मामलों में संलिप्त एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

संगरूर, : छोटे अपराधों को बड़े अपराध बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करने के एक दिन बाद जिला संगरूर पुलिस ने 17 अपराधिक मामलों में संलिप्त एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान बताया कि गांव सैरों का रहने वाला गैंगस्टर जसप्रीत सिंह बब्बी (32) जिस खिलाफ संगरूर, पटियाला और बठिंडा के अलग-अलग थानों में कत्ल, ज़बरदस्ती, लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं, को आज सी.आई. टीम ने सुबह गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर के पास से हथियार और एक चोरी की कार भी बरामद हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर आज कार में अकेले ही कहीं जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसका पीछा किया गया, हालांकि गैंगस्टर ने भागने का प्रयास भी बहुत किया परन्तु पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

जिला पुलिस प्रमुख स्वप्न शर्मा ने कहा है कि उक्त गैंगस्टर की गिरफ्तारी को पुलिस की एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में दहशत का माहौल कुछ कम हुआ है। शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर बब्बी संगरूर जेल में बंद अजायब ख़ान के सदस्यों के संपर्क में था। बब्बी ने अजायब खान के साथ मिलकर अपने विरोधी गैंगस्टरों मनी सैरों और फतह नागरी को खत्म करने की साजिश रची हुई थी। पुलिस का कहना है कि मनी सैरों और फतह नागरी के विरुद्ध भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!