Edited By Urmila,Updated: 05 Dec, 2021 03:23 PM

आप'' पंजाब के प्रधान भगवंत मान का भाजपा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। 4 दिन पहले ही भाजपा के बड़े नेता ने उन्हें फोन किया था।
चंडीगढ़ः 'आप' पंजाब के प्रधान भगवंत मान का भाजपा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। 4 दिन पहले ही भाजपा के बड़े नेता ने उन्हें फोन किया था। मान ने कहा कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद देने के लिए ऑफर दिया गया था। भाजपा की तरफ से 'आप' नेताओं को पार्टी में शामिल होने के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। मान ने कहा कि लोग उन पर विश्वास करते हैं परंतु भाजपा उसे खरीदना चाहता है।
यह भी पढ़ेंः नवजोत सिद्धू के CM बनने की बात पर आखिर क्या बोले CM चन्नी
भगवंत मान ने कहा कि भाजपा उन्हें खरीदने की कोशिश कर रहा है परंतु उन्होंने पलटवार करते कहा कि उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में केवल सी.एम. चेहरा बदला गया है बाकी सभी मंत्री वहीं कांग्रेस में ही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ उनकी कोई लड़ाई नहीं हैं। वह पार्टी के साथ काम करते रहे हैं और करते रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here