Punjab: 120 फीट गहरे कुएं में गिरी शाजिया को लेकर बड़ी Update, रेस्क्यू दौरान...

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2025 03:50 PM

big on shazia who fell in the well

जानकारी के मुताबिक, शाजिया 120 फीट गहरे पुराने कुएं में गिर गई, जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।

पंजाब डेस्क : मानसा जिले में कुएं में गिरी लड़की शाजिया को लेकर दुखदायी खबर सामने आई है। दरअसल, गांव जोगा में कुएं में गिरी 21 वर्षीय शाजिया की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शाजिया 120 फीट गहरे पुराने कुएं में गिर गई, जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार कुएं में गिरी शाजिया मोगा जिले के गांव किशनपुरा की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही गांव जोगा में अपनी मौसी के घर रहने के लिए आई थी। जानकारी के अनुसार, शाजिया सोमवार की सुबह अपनी मौसी के घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी कि अचानक कुएं में जा गिरी। मौके पर घटना की सूचना मिलने से सुबह 9.30 बजे से NDRF की टीम व रेस्क्यू टीमें लड़की को कुएं से बाहर निकालने की कोशिशें कर रही थी, अब जाकर उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

शव को बाहर निकालकर मानसा के सिविल अस्पताल पोर्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया, इसके बाद उसे परिवार को सौंपा जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बतया कि इस मामल में जांच चल रही है कि, लड़की शाजिया ने खुद कुएं में छलांग लगाई या फिर उसके साथ को हादसा हुआ है। वहीं दूसरी प्रशासन की  लापरवाही सामने आई है, जिस कुएं में शाजिया गिरी व 100 साल पुराना है और प्रशासन द्वारा इसे अभी तक बंद नहीं किया गया, जिसके चलते उक्त बड़ा हादसा हो गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!