जालंधर के BMC चौक फ्लाईओवर में बड़ी दरार, बड़ा हादसा टला

Edited By Mohit,Updated: 09 Feb, 2021 07:11 PM

big crack in jalandhar s bmc chowk flyover

जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि बी.एम.सी. चौंक फ्लाईओवर के एक हिस्से...........

जालंधरः जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि बी.एम.सी. चौंक फ्लाईओवर के एक हिस्से की सड़क धंसने लगी है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आपको बता दें कि बस स्टैंड से ए.पी.जे. स्कूल की तरफ उतरने वाली फ्लाईओवर की एक लैग पर बड़ी दरार आ गई है। जिस कारण दोपहिया वाहन वालों के लिए मुश्किल हो रही है।

फिलहाल इस रोड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं तथा प्रशासन के ध्यान में मामला लाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ए.सी.पी ट्रैफिक हरबिंदर भल्ला ने मेयर जगदीश राज राजा को मामले की जानकारी दे दी है। इस मामले में ए.सी.पी. हरविंदर भल्ला ने कहा है कि समय रहते पुल पर आई दरार के बारे में जानकारी मिल गई अन्यथा भारी वाहनों के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि पुल के बैठने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है तथा इस रोड की ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!