बड़ा हादसा: ट्रक और 18 टायर वाले ट्राले की भयानक टक्कर, चालक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 21 May, 2026 12:10 PM

truck and 18 tyre trailer collide driver death

गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर तीन दिन में हुए तीन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई है।

होशियारपुर (संजीव): गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर तीन दिन में हुए तीन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई है। ताजा हादसा बीती रात गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर गांव बड़ेसरों के पास ट्रक और 18 टायर वाले ट्राले के बीच हुआ, जिसमें ट्राले के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 18 टायर वाला ट्राला सैला खुर्द की पेपर मिल से कागज लेकर अहमदाबाद की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक गढ़शंकर से होशियारपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही दोनों गाड़ियां उक्त जगह पर पहुंचीं तो उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्राले चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

मृतक की पहचान जीवन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी सैला खुर्द के रूप में हुई है। गढ़शंकर थाने से ASI रविश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!