युवाओं के खुशखबरी, पंजाब बजट सत्र में रोजगार को लेकर की बड़ी घोषणा

Edited By Kamini,Updated: 26 Mar, 2025 02:13 PM

big announcement regarding employment

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सुबह 11 बजे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया।

पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सुबह 11 बजे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री चीमा ने पंजाब के विकास के लिए 236080 करोड़ का बजट पेश किया है। टैक्स राजस्व में सरकार को 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले दशकों से दूसरी पार्टियों ने सिर्फ उड़ता पंजाब बनाया है लेकिन इस साल के बजट की थीम "बदलता पंजाब" रखी गई है। 

आज के पंजाब बजट में युवाओं के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि, कांग्रेस-बीजेपी-अकाली सरकारों ने पंजाब के युवाओ का हक हमेशा छीना, परिवारवाद के चलते पंजाब में सरकारी नौकरिया एक सपना बन गई थीं। पंजाब के युवा को पंजाब छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। एक सुनियोजित साजिश के तहत बेरोजगार पंजाब बनाया गया है।  

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि, आज पंजाब का युवा वापस पंजाब लौट रहा है, बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के पंजाब के युवाओं को नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार में रोजगार में क्रांति आई। पिछले 3 वर्षों में 51,655 नौकरियां दीं गई, जिससे बेरोजगार पंजाब से रोजगार वाला पंजाब बना दिया है। 

रोजगार में आई ट्रांसपेरेंसी, नौकरियां मेरिट पर दी गईं है। पंजाब में नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी गई है। जबकि पहले रिश्वत की प्रथा चलती थी। मान सरकार ने अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 1,468 प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर 85,248 युवाओं को नौकरी दिलाई है। इसके साथ ही 24,345 को स्वरोजगार के लिए ऋण सहायता प्रदान की गई है।

अब तक 22 कैडेट NDA के लिए चुने गए, 18 अधिकारियों के रूप में कमीशन किए गए और NDA परीक्षा में 47 कैडेट सफल हुए है। पंजाब का सक्सेस रेट 74.6%, देश में सबसे ज्यादा है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए कौशल प्रशिक्षण और करियर काउंसलिंग हेतु 230 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है जोकि पिछले वर्ष से 50% अधिक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!