पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, इतने दिनों के लिए फिर से शुरू की बस सर्विस

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Sep, 2021 05:13 PM

big announcement of punjab roadways employees

पिछले कई दिनों से पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे मुलाजिमों की तरफ से की जा रही बस हड़ताल में यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के....

चंडीगढ़: पिछले कई दिनों से पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे मुलाजिमों की तरफ से की जा रही बस हड़ताल में यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज कर्चारियों ने बड़ा ऐलान करते हुए अपनी हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है। कर्मचारियों ने 29 सितंबर तक हड़ताल को स्थगित किया है। इस मामले में उन्होंने कैप्टन सरकार को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ़ कहा है कि पंजाब सरकार इन 14 दिनों में उनकी मांगें पूरी करें। इसके बाद संघर्ष और तेज किया जाएगा। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने कहा कि इन 14 दिनों में बस सर्विस पहले की तरह ही जारी रहेगी। 

गौरतलब है कि  रैगुलर करने की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज\पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन और पी.आर.टी.सी. के मुलाजिमों ने पिछले 9 दिनों से पंजाब के सभी बस स्टैंडों को बंद किया था। आज इन कर्मचारी की मीटिंग भी मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के साथ थी। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!