पंजाब व हिमाचल के लोगों का इलाज कर रहा डाक्टर निकला 12वीं पास, अब हुआ ये Action

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2025 01:16 PM

big action on fake doctor

गांव में सेहत विभाग के ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा दबिश दी गई।

पठानकोट (कंवल) : पंजाब व हिमाचल के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर 3 वर्षों से 12वीं पास अवैध डॉक्टर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता दोनों हाथों से लूटता रहा। इसका खुलासा होने के बाद बिना लाइसैंस चल रहे क्लीनक को सेहत विभाग ने सील कर दिया।

PunjabKesari

धारकलां से नूरपुर मार्ग पर सदवां पंचायत के तहत हार गांव में सेहत विभाग के ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा दबिश दी गई, जिसमें ड्रग इंस्पैक्टर प्यार चंद ठाकुर ने क्लीनिक में कार्यरत व्यक्ति असलम से क्लीनिक का लाइसैंस मांगा तो उसके पास दवा बेचने से संबंधित कागज नहीं थे। झोलाछाप क्लीनिक 3 साल से डॉक्टर बनकर असलम चला रहा था, जो गुरदासपुर का रहने वाला है और मात्र 12वीं पास है।

PunjabKesari

ड्रग इंस्पैक्टर ने बताया कि क्लीनिक को सील कर असलम के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट 18-सी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है और जो व्यक्ति बिना लाइसैंस दवा बेचते पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!