लुधियाना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 दर्जन लगों के दबे होने की आशंका

Edited By Vatika,Updated: 05 Apr, 2021 05:02 PM

big accident in ludhiana building under construction collapsed

शहर के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को एक फैक्ट्री की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए।

लुधियाना: शहर के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को एक फैक्ट्री की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल से करीब 40 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से ज्यादातर श्रमिक हैं।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। अभी यहां यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि कहीं और लोग मलबे के बीच दबे तो नहीं हैं। उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने कहा, ‘‘ फैक्ट्री का मालिक नगर निगम की अनुमति लिए बिना यहां काम करा रहा था।'' राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और निकाय इकाई की टीमें बचाव व राहत अभियान में जुटी हुई है।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति मलबे में मृत मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत जख्म की वजह से अस्पताल में हो गई। लुधियाना पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!