Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2020 04:47 PM
अगर आप भी सेना में भर्ती होने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है
लुधियानाः अगर आप भी सेना में भर्ती होने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। दरअसल, सेना में भर्ती करवाने के नाम पर कई राज्य में करोड़ों रुपए ठगी करने के आरोपी को उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ सर्वण सिंह व उसकी पत्नी मनदीप कौर के खिलाफ थाना लाडोवाल पुलिस ने 20 जून को साजिश के तहत धोखाधड़ी के आरोप में तरनतारन निवासी मनजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
इसमें शिकायतकर्त्ता मनजीत सिंह ने लाडोवाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त आरोपी जो सेना में तैनात है वह उसके भतीजे व 2 अन्य लड़कों को सेना में भर्ती करवा सकता है। जिसके बाद उसने प्रदीप सिंह उर्फ सर्वण सिंह को साढ़े 12 लाख की रकम दी। आरोपी ने तो लड़कों को भर्ती करवाया और न ही पैसे वापस किए। इस संबंधी आज थाना लाडोवाल प्रभारी निशान सिंह व जांच अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिसने आरोपी को लुधियाना लाने के लिए अदालत में प्रोडक्शन वारंट जारी करवा दिए गए है। जिसे अब जल्द ही अलीगढ़ से लाडोवाल लाकर आगे की पूछताछ जाएगी।