Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Mar, 2022 09:00 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज भदौड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज भदौड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। इस दौरान जब चन्नी रास्ते में जा रहे थे तो उन्होंने एक आम आदमी की छवि को पेश किया। सी.एम. चन्नी की सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें चन्नी एक गांव में बकरी का दूध निकालते नजर आए। चन्नी काफिला रोक बकरी का दूध निकालने लगे। एक तरफ जहां कई नेता परिणामों को लेकर चिंताओं से घिरे हैं, वहीं इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नतीजों से बेफिक्र होकर बकरी का दूध निकालते नजर आए। सी.एम. चन्नी की यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसिद्ध हुई। जिक्रयोग्य है कि सी.एम. चन्नी द्वारा समय-समय पर अपने आपको एक आम छवि वाले व्यक्ति के रूप में पेश किया जाता रहा है। कभी सी.एम. चन्नी फुटबाल खेलने लग जाते हैं तो कभी इलैक्ट्रीशियन का काम करने लग जाते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here