Edited By Kamini,Updated: 02 Nov, 2026 04:56 PM

विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल और BJP के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
पंजाब डेस्क : विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल और BJP के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच, जब अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने 2 टूक जवाब देते हुए कहा कि वह पंडित नहीं हैं, कुछ दिनों में सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल सिर्फ उन्हीं पार्टियों के साथ गठबंधन करेगा जो पंजाब के हित के बारे में सोचेंगी।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में NDA सरकार बनाने का दावा करने के बाद राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां चुनाव से पहले गठबंधन करके मैदान में उतरेंगी।
दरअसल, सुखबीर सिंह बादल आज चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस बीच जब उनसे पूछा गया कि अमित शाह पंजाब में NDA सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, जबकि BJP के प्रदेश प्रेसिडेंट केवल सिंह ढिल्लों सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। इस पर सुखबीर ने सीधा जवाब न देते हुए गोलमोल बातें कीं और कहा कि कुछ ही दिनों में सब पता चल जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान धुरी से विधानसभा चुनाव हार जाएंगे, क्योंकि लोगों के मन में आम आदमी पार्टी के लिए नफरत लगातार बढ़ रही है। इसलिए पंजाब के लोग आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी का सफाया कर देंगे और अकाली दल को सत्ता में लाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here