Edited By Vatika,Updated: 01 Nov, 2020 11:50 AM
शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में एक शादीशुदा महिला पर बुरी नजर रखने वाले एक युवक ने महिला को पहले पति को छोड़ कर उससे
जालंधर (शौरी): शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में एक शादीशुदा महिला पर बुरी नजर रखने वाले एक युवक ने महिला को पहले पति को छोड़ कर उससे शादी करने के लिए कहा और जब मना कर दिया तो उसके सिर में थापी मार कर उसे घायल कर दिया।
घायल महिला को उसके पति ने सिविल अस्पताल दाख़िल करवाया, साथ ही उसकी एम.एल. आर. भी कटवा दी। घायल महिला बबली पत्नी नरेश कुमार निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर ने बताया कि इलाके का रहने वाला नौजवान उस पर बुरी नज़र रखता है और गत दिवस भी उसका रास्ता रोक कर उसे कहा कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ विवाह करवा ले लेकिन उसने लड़के को झिड़कते हुए मना कर दिया।
इस बात की रंजिश रखते हुए उक्त लड़के ने शनिवार को उसे थापी मार कर घायल कर दिया। इस दौरान उसने शोर डाला तो वह मौके से फ़रार हो गया। वहीं थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बयान दर्ज करवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।