घर के बाहर बुलाकर इकलौते बेटे को मारी गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2026 11:10 AM

fire in amritsar

गांव शाहूरा में माता-पिता के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क: गांव शाहूरा में माता-पिता के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

इस संबंध में मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने बताया कि उनके बेटे गुरअवतार सिंह की गांव के गुरजंट सिंह, हनी डंडे और कुछ अन्य लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। बीती रात उक्त तीनों युवक मोटरसाइकिल पर उनके डेरे पर पहुंचे और उनके बेटे को बाहर बुलाया।

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही उनका बेटा गुरअवतार सिंह बाहर आया, आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुरजंट सिंह और हनी ने पिस्तौल से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से गुरअवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!