स्कूल के बाहर बेरहमी से कर दिया था कत्ल, 9 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Feb, 2021 12:34 PM

batala murder case 2 out of 9 accused arrested

थाना घुमाण की पुलिस ने विद्यार्थी के हुए कत्ल के मामले में 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है।

बटाला/घुमाण(बेरी, साहिल, सर्बजीत): थाना घुमाण की पुलिस ने विद्यार्थी के हुए कत्ल के मामले में 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है। 

एस.एस.पी. रक्षपाल सिंह ने बताया कि गत दिवस जो कस्बा घुमाण में सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी सिमरनदीप सिंह का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था, के संबंध में 9 व्यक्तियों हरमनप्रीत सिंह व जर्मनप्रीत सिंह पुत्रान जसवंत लाल, जसवंत लाल, जसविंद्र लाल, जनक राज व हंसराज पुत्रान बेली राम, आकाशदीप व मिंटू पुत्रान जनक राज निवासी गांव छैलोवाल और गुरमीत कौर पत्नी दविन्द्र सिंह निवासी घुमाण सहित 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हरदेव सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी छैलोवाल के बयानों के आधार पर थाना घुमाण में केस दर्ज किया गया है। उक्त लोगों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी पहचान हंसराज व गुरमीत कौर के रूप में हुई है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!