Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2026 03:50 PM

जिला गुरदासपुर के कस्बा तिब्बड़ में पिछले महीने एक घर के बाहर हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो
गुरदासपुर (विनोद, हरमन, गोराया): जिला पुलिस गुरदासपुर के कस्बा तिबड़ में एक एन.आर.आई.के घर पर 18 मई को फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे घटना के समय प्रयोग किया गया पिस्तोल,मैगजीन,एक जिन्दा कारतूस तथा घटना के समय प्रयोग किया गया एक्टिवा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों ने विदेश में बैठे एक छातिर आरोपी के आदेश पर यह फायरिंग की थी,जो पुलिस रिकार्ड में भगोड़ा है।
इस संबंधी एस.डी.डिटैक्टिव डी.के.चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई को शाम लगभग चार बजे तिबड़ निवासी एन.आर.आई.दलजीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह के घर पर दो एक्टिवा सवार आरोपियों ने फायरिंग की थी तथा भागने में सफल हो गए थे। इस संबंधी तिबड़ पुलिस स्टेशन में तब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज किया गया था। उन्होने बताया कि इस केस संबंधी विभिन्न ढंग अपना कर जांच करने के बाद पुलिस आरोपी पलविन्द्र सिंह उर्फ जोना पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव घोड़ेवाह पुलिस स्टेशन काहनुवान तथा सुरजीत सिंह उर्फ साबू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव शहभटटी पुलिस स्टेशन काहनुवान को गिरफ्तार किया गया। इनसे पुलिस ने एक देसी पिस्तोल,मैगजीत,एक जिन्दा कारतूस तथा घटना के समय प्रयोग किया एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि एन.आर.आई.दलजीत सिंह भी जर्मन में रहता है तथा वह मार्च 2026 में भारत आया था। जर्मन में गांव तिबड़ी निवासी गुरजंत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह भी रहता है। किसी बात को लेकर गुरजंत सिंह तथा दलजीत सिंह के बीच जर्मन में झगड़ा हो गया था। जिस संबंधी गुरजंत सिंह ने दलजीत सिंह तथा उसके परिवार को डराने के लिए गिरफ्तार आरोपियों को फायरिंग करने को कहा था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि इस काम के लिए उन्हे गुरजंत सिंह ने 50 हजार रूपये देने का वायदा किया था,पंरतु यह राशि आज तक उन्हे नही मिली है। एस.पी.डिटैक्टिव डी.के.चौधरी ने बताया कि जर्मन निवासी आरोपी गुरजंत सिंह के खिलाफ दोरांगला में वर्ष 2015 का हत्या का केस दर्ज है,जबकि गुरदासपुर के जेल एक्ट अधीन 2019 में केस दर्ज हुआ था। आरोपी के खिलाफ बठिंडा में भी दो केस दर्ज है। आरोपी गुरजंत सिंह जेल से पैरोल पर छुटी आया था तथा उसके बाद वह जर्मन भाग गया तथा अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरजीत सिंह निवासी गांव शींहभटटी के खिलाफ भी पहले ही हत्या,लूटमार तथा जेल एक्ट अधीन केस दर्ज है तथा वह जमानत पर आया हुआ है। आरोपियों से अभी पूछताश की जा रही है। इस मौके पर डी.एस.पी.शहबाज सिंह तथा तिबड़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज किरनजीत कौर भी उपस्थित थे।