शहीदी जोड़ मेले की आखिरी रात जबरदस्त हंगामा,  शराब ठेके में की तोड़फोड़

Edited By Vatika,Updated: 29 Dec, 2022 03:53 PM

attack on wine liquor shop

संगतों ने ठेके में तोड़फोड़ करते हुए प्रशासन की कारगुजारी के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

फतेहगढ़ साहिबः फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेले की आखिरी रात उस समय हड़कंप मच गया जब सिख संगत ने शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर दी। दरअसल,  गुरुद्वारा साहिब के नजदीक शराब का ठेका खुला था, जिसे देख  सिख संगत में भारी रोष पाया गया। संगतों ने ठेके में तोड़फोड़ करते हुए प्रशासन की कारगुजारी के खिलाफ रोष व्यक्त किया। 

इस मौके पर बातचीत करते शिरोमणि अकाली दल के नेता जसपाल सिंह ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि गुरुद्वारा साहिब के नजदीक ये ठेका खुला हुआ था, जिस कारण आज उक्त ठेका बंद करवाया गया। उन्होंने कहा कि शहीदी जोड़ मेले के दौरान प्रशासन को भी इस चीज का ध्यान रखना चाहिए, तांकि इन्हें बंद किया जा सके। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि इन दिनों शराब और मीट की दुकानें बंद की जाएं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!