लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, CCTV में कैद वारदात

Edited By Mohit,Updated: 21 Nov, 2019 03:47 PM

attack on family in ludhiana

जमालपुर स्थित शंकर कालोनी में उस वक्त सरेआम गुंडागर्दी देखी गई, जब...........

लुधियाना (नरिंदर): जमालपुर स्थित शंकर कालोनी में उस वक्त सरेआम गुंडागर्दी देखी गई, जब कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावर हथियार लेकर आए थे और उन्होंने घर के बाहर खड़ी कार और छोटे हाथी की जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने परिवारिक सदस्यों पर भी हमला कर दिया और घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। यह सारी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश है जिस कारण यह झगड़ा हुआ। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!