पंजाब में भाजपा प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति, जानें किन्हें सौंपी यह जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jul, 2024 05:33 PM

appointment of bjp in charge and co in charge in punjab

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है, जिसमें अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित 24 राज्य शामिल है।

पंजाब डैस्क :  भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है, जिसमें अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित 24 राज्य शामिल है। 

भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब की कमान विजयभाई रुपानी को सौंपी है। विजय रुपानी पहले भी पंजाब के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं तथा उन्हें एक बार फिर से पंजाब की बागडोर सौंपी गई है। इसी तरह से डा. नरिंद्र सिंह को पंजाब में सह प्रभारी लगाया है। पड़ोसी राज्य हिमाचल में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी व संजय टंडन को सह प्रभारी लगाया गया है। बता दें कि इसी साल हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में झारखंड, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जो कई मायनों में अहम मानी जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!