जालंधर में दिन-दिहाड़े एक और मर्डर, दोस्तों ने ही कत्ल कर नाले में फेंका शव

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Sep, 2021 01:11 PM

another murder in broad daylight in jalandhar

कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर के एरिया में पड़ते गांव चेतावानी निवासी हरदीप सिंह उर्फ बंटी पुत्र साहब सिंह के मर्डर की सूचना मिली है....

जालंधर (महेश): कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर के एरिया में पड़ते गांव चेतावानी निवासी हरदीप सिंह उर्फ बंटी पुत्र साहब सिंह के मर्डर की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक बंटी अपने दोस्तों को नशा बेचने और करने से रोकता था, जिसके चलते उसके दोस्तों ने ही उसका कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं कत्ल कर मृतक बंटी का शव गंदे नाले में फेंक दिया। 

मृतक के परिवार के सदस्य तथा थाना सदर की पुलिस बंटी का शव ढूंढने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक उसका शव पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। मौके पर ए.डी.सी.पी. सिटी अश्विन कुमार, ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह एवं थाना सदर के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस का कहना है कि मृतक बंटी का शव मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!